सच्ची जीत

short motivational Hindi stories

मेहनती लाल नाम का एक लड़का था। उसको दौड़ने का बहुत शौक था।

वह कई रेस में हिस्सा ले चुका था परंतु वह किसी भी रेस को पूरा नही करता था।

एक दिन उसने सोच लिया कि चाहे कुछ भी हो जाये वह रेस पूरी जरूर पूरा करेगा।

मेहनती लाल ने भी दौड़ना शुरू किया पर
धीरे धीरे धीरे सब आगे निकल रहे थे।

मगर थकान के कारण वह रुक गया फिर उसने खुद से बोला अगर मैं दौड़ नही सकता तो कम से कम चल तो सकता हु।

short hindi story

उसने ऐसा ही किया वह धीरे धीरे चलने लगा मगर वह आगे जरूर बढ़ रहा था।

अब वह बहुत ज्यादा थक गया था और नीचे गिर पड़ा।

उसने खुद को बोला की वह कैसे भी करके आज दौड़ को पूरी जरूर करेगा।

वह जिद करके वापस उठा लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ने लगा।अंततः वह रेस पूरी कर गया पर
 वह रेस हार चुका था।

लेकिन आज उसका विश्वास चरम पर था क्योंकि आज से पहले रेस को कभी पूरा ही नही कर पाया था वह जमीन पर पड़ा हुआ था

क्योंकि आज वह हार कर भी खुद को जीता हुआ महसूस किया।

 

 

 

You may also like...

1 Response

  1. October 15, 2023

    […] सच्ची जीत पर कहानी […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *