लघु शिक्षाप्रद कहानि – अमिर कोन है?
लघु शिक्षाप्रद कहानि
आज हम आपके सामने लघु शिक्षाप्रद कहानि लाने वाले है, जिससे आपका सोचने का नजरिया बदल जायेगा !
तो बढ़ते हैं, शिक्षाप्रद लघु कहानियाँ की ओर, एक बहुत ही अमीर आदमी था ! उसके पास बहुत बड़ा बंगला नौकर चाकर तमाम सुख-सुविधाओं थी !
उसने इतने ढेर सारे पैसे कमा लिए थे कि उसके जीवन में सुख सुविधाएं भरपूर थी !
उसके मन में एक विचार आता है कि,मैंने इतनी मेहनत से यह सब मुकाम हासिल किया है !

मेरे बेटे को तो यह सभी ऐसे ही विरासत में मिल जाएगा !
उसे उसके जीवन में कड़ी मेहनत करने का मौका ही नहीं मिलेगा ! उसके जीवन में बचपन से ही सभी प्रकार के सुख सुविधा है !
पढ़े – पर्सनालिटी डेवलप करने के बेहतरीन तरीके लिए व आसान टिप्स ।(Simple Personality Development Tips Hindi)
ऐसे विचार आने के बाद उसने निर्णय लिया कि मैं अपने बेटे को गरीबी क्या होती है वह बताउगा !
एक दिन इस आदमी ने सोचा की में अपने बेटे को ये एहसास कराऊंगा की तुम कितने शांति से तमाम सुख – सुविधाएं के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हो ।
उसे ये भी पता चलना चाहिए की समाज में बहुत सारे लोग गरीब होते है और उसे ये भी दिखाऊंगा की गरीब लोग कैसे कठिनायों से अपना जीवन जीते है ।
ताकि मेरा बेटा महसूस कर सके की उसे कितनी साऱी दौलत मिली है ! उसे धन – दौलत का महत्व पता चलना चहिए !
इसलिए वह अपने बेटे को गांव में लेकर जाता है ! वह गरीब के घर २ दिन रहते है !
उस आदमी ने अपने बेटे को पूरा गांव दिखाया और साथ ही गांव में बुरे हालात में लोग कैसे रहते है , क्या करते है और क्या खाते – पीते है वो सब दिखाया ।
उस अमीर आदमी के बेटे के लिए ये सब बहुत अलग और नया था और वह सोच विचार में पड़ गया ! दोनो अपने घर पहुंचकर आराम से बैठते है !
पिता ने अपने बेटे से पूछा , हमारी जिन्दगी और उनकी जिन्दगी का फर्क देखा? जरा बताओ वहा पर क्या देखा ?
पढ़े – प्रेरणादायक कहानी – कचरे का डिब्बा
बेटे ने कहा , पापा मेने देखा की जैसे
- हमारे पास एक कुत्ता है, उनके पास बहुत सारी प्यारी गाय है !
- हमारे पास छोटा सा स्विमिंग पुल है, उनके पास बहुत सुंदर तालाब है !
- हम बंद घर में रहते है ! वह खुले आसमान के नीचे !
- हम घर के बाजू वाले घर वाले को अच्छे से जानते भी नही, वहा तो पूरा गांव एक परिवार जैसा लगता है !
- हमारे पास अच्छे बिस्तर है पर गांव जैसी नींद नही !
- हम छोटी छोटी चीज में दुःखी रहते है , वह छोटी छोटी चीज में भी खुशी ढूंढ लेते है !
पढ़े – छोटा सा प्रेणादायक प्रसंग – धैर्य
यह कहकर बेटा पिताजी को बोलता है, धन्यवाद पापा जी मुझे बताने के लिए हम कितने गरीब है !
पिताजी को समझ आ जाता है की असली अमीरी का सच्चा मतलब क्या है !
निष्कर्ष :
लघु शिक्षाप्रद कहानि से हमें पता चला है की, हम अमीरी को पैसे से तोलते है !
जिसके पास जितना पैसा उतना वह अमीर पर यह गलत है !
अमीर इंसान वह होता है जो अपनो के लिए समय निकालें ! खुले दिल से जीवन जिए !
जो व्यक्ति आज खुश है जिसके जीवन में संतोष है वह सबसे अमीर है !
पढ़े – सफलता का रहस्य
[988]18bet | Link vào trang chủ và hướng dẫn chơi baccarat online,Truy cập 18bet để nhận link vào mới nhất, tải app 18bet nhanh chóng và khám phá mẹo quay hũ nổ hũ dễ thắng. Đăng ký tài khoản để trải nghiệm ngay. visit: 18bet